मुंबई। मुंबई पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कथित तौर पर नियमों का उल्लंघन कर प्रदर्शन करने वाले करीब 500 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के लिए संबंधित प्रशासन से आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग शिवाजी पार्क में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। मामले में पुलिस ने अब कार्रवाई तेज करते हुए प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान के लिए शिवाजी पार्क और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
जांच टीम CCTV फुटेज के जरिए प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि प्रदर्शन के आयोजन और भीड़ जुटाने में किन लोगों की भूमिका थी। फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और CCTV फुटेज से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। फिलहाल FIR में नामजद और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
