23.3 C
Raipur
Sunday, October 25, 2026

16 अक्टूबर को श्री कल्याणिका देवस्थानम में भजन संध्या, नवरात्रि में रोज होगी मां की आराधना

Chhattisgarh16 अक्टूबर को श्री कल्याणिका देवस्थानम में भजन संध्या, नवरात्रि में रोज होगी मां की आराधना

राजनांदगांव। श्री कल्याणिका देवस्थानम में शारदीय नवरात्रि के दौरान पूजा-पाठ के साथ भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। डोंगरगांव मार्ग स्थित मंदिर में 11 से 20 अक्टूबर तक चलने वाले नवरात्रि पर्व के दौरान प्रतिदिन चंडी पाठ और महाआरती होगी। वहीं, 16 अक्टूबर को विशेष भजन संध्या आयोजित की जाएगी।

देवस्थानम द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, भजन संध्या शाम 4 बजे से शुरू होगी। नवरात्रि के पहले दिन 11 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे घट पूजन, गौरी-गणेश पूजन और देवी पूजन होगा। दोपहर 12 बजे से श्रद्धालु ज्योत प्रज्वलित कर सकेंगे।

बाबा निर्वाण अनंतानंद उदासीन महाराज की उपस्थिति में प्रतिदिन शाम 5 बजे चंडी पाठ और शाम 7 बजे महाआरती होगी। महानवमी के दिन 19 अक्टूबर को रात 8 बजे से मध्यरात्रि तक चंडी हवन किया जाएगा।

20 अक्टूबर को माताजी का महाभिषेक, अर्चना और ध्वज पूजन सुबह 9 बजे निर्धारित है। विजयदशमी पर महाआरती, कन्या पूजन और भंडारे के साथ धार्मिक आयोजनों का समापन होगा।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles