40 C
Raipur
Wednesday, June 10, 2026

करणी सेना छत्तीसगढ़ ने रायपुर जिले की कमान कायम सिंह को सौंपी

Indiaकरणी सेना छत्तीसगढ़ ने रायपुर जिले की कमान कायम सिंह को सौंपी

रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना परिवार छत्तीसगढ़ लगातार अपने संगठनात्मक विस्तार को नई गति दे रहा है। प्रदेशभर में जिला, विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर नई नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में संगठन ने कायम सिंह को रायपुर जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, कायम सिंह आगामी अवधि तक रायपुर जिले में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, सामाजिक कार्यक्रमों एवं युवा नेतृत्व को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति से रायपुर जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि संगठन युवाओं को नेतृत्व में अवसर देकर समाज की आवाज को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि कायम सिंह के नेतृत्व में रायपुर जिले में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा समाज हित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह ने भी कायम सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन गांव-गांव और वार्ड स्तर तक अपनी पहुंच मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है, जिसमें युवा नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

करणी सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के मार्गदर्शन में संगठन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण एवं युवा जागरूकता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय है। रायपुर जिले में कायम सिंह की नियुक्ति को संगठन के विस्तार अभियान का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

संगठन पदाधिकारियों के अनुसार आने वाले समय में रायपुर जिले में सदस्यता अभियान, सामाजिक सम्मेलन, युवा संवाद कार्यक्रम एवं विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

“धर्मो रक्षति रक्षितः” के संदेश के साथ करणी सेना छत्तीसगढ़ समाज की एकता और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्यरत है।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles