29.2 C
Raipur
Saturday, July 25, 2026

पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने दी शुभकामनाएं

Indiaपीवी सिंधु ने रचा इतिहास, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु की जापान ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार खिताबी जीत पर क्षत्रिय करणी सेना ने हर्ष व्यक्त किया है। संगठन के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने पीवी सिंधु को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए एक बार फिर अपनी प्रतिभा और संघर्षशीलता का परिचय दिया है।

वीरेन्द्र सिंह तोमर ने अपने बधाई संदेश में कहा कि जिस खिलाड़ी को कुछ लोग समय से पहले “चूका हुआ” बता रहे थे, उसी खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पीवी सिंधु की यह उपलब्धि देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है और यह साबित करती है कि कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और धैर्य से हर चुनौती को पार किया जा सकता है।

जापान ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में पीवी सिंधु ने पहली बार खिताब अपने नाम किया और ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बनीं। फाइनल मुकाबले में उन्होंने जापान की तीन बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची को लगातार दो सेटों में 21-17, 21-17 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इससे पहले सेमीफाइनल में उन्होंने चेन युफेई को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी।

करीब ढाई वर्ष बाद पीवी सिंधु ने किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल में बीडब्ल्यूएफ टूर का खिताब जीता था, जबकि भारत के बाहर उनका पिछला बड़ा खिताब वर्ष 2022 के सिंगापुर ओपन में आया था।

करणी सेना ने कहा कि पीवी सिंधु की यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। संगठन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भी भारत का नाम इसी तरह रोशन करती रहेंगी।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles