क्षत्रिय करणी सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने धमधा क्षेत्र के परपोड़ी निवासी स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह राजपूत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। वे सोमवार को आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान तोमर ने कहा कि स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह राजपूत समाज के प्रति समर्पित और सेवाभावी व्यक्तित्व थे। उन्होंने हमेशा समाज की चिंता की और हर सुख-दुख के अवसर पर लोगों के साथ खड़े रहे। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र सिंह तोमर ने स्वर्गीय राजपूत की धर्मपत्नी शारदा राजपूत तथा उनके पुत्र देवेंद्र सिंह राजपूत और नागेंद्र सिंह राजपूत से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना के राजसिंह हाड़ा, प्रभात सिंह और अमित सिंह ने भी स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह राजपूत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जाना।
तेरहवीं कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह तोमर ने खेलावन सिंह, गौकरण सिंह, भोला सिंह, सोनू सिंह, रमेश सिंह, योगेश सिंह, पिंटू सिंह, रौनक सिंह, लक्की सिंह सहित बैस परिवार के अन्य सदस्यों से भी भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
