27.6 C
Raipur
Saturday, July 25, 2026

रथदूज के शुभ अवसर पर वीरेंद्र सिंह तोमर के काफिले में शामिल हुई नई टोयोटा लैंड क्रूजर, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पूजन

Chhattisgarhरथदूज के शुभ अवसर पर वीरेंद्र सिंह तोमर के काफिले में शामिल हुई नई टोयोटा लैंड क्रूजर, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पूजन

रायपुर। सनातन परंपरा के पावन पर्व रथदूज के शुभ अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के परिवार में नई टोयोटा लैंड क्रूजर का आगमन हुआ। शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ वाहन का पूजन कर उसे काफिले में शामिल किया गया।

तोमर के भाठागांव स्थित निवास ‘साईं विला’ में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दौरान ट्रेलर से वाहन उतारने के बाद विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य आचार्य पंडित धीरज शास्त्री की उपस्थिति में आचार्य अखिलेश शुक्ला, पंडित संदीप महाराज, जयप्रकाश पांडेय, शाश्वत ओझा, धर्मेंद्र मिश्रा और पंडित कृष्णा पयासी सहित विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नए वाहन का पूजन कराया।

पूजन के दौरान देवी-देवताओं का आह्वान किया गया तथा गौमाता और परिवार की वरिष्ठ सदस्य माताश्री सुशीला देवी तोमर का आशीर्वाद भी प्राप्त किया गया। धार्मिक परंपराओं के अनुसार वाहन की पूजा वीरेंद्र सिंह तोमर ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती शुभ्रा तोमर, रोहित तोमर, श्रीमती भावना सिंह तोमर तथा परिवार के सदस्यों अनुभव सिंह तोमर, विक्रमादित्य सिंह तोमर, अर्ची सिंह तोमर और कृषा सिंह तोमर के साथ संपन्न की।

इस अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना से जुड़े राजसिंह हाड़ा सहित संगठन के पदाधिकारी, सहयोगी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने तोमर परिवार को नई टोयोटा लैंड क्रूजर के आगमन पर शुभकामनाएं देते हुए इसे मंगलमय और सफल यात्रा का प्रतीक बताया।

रथदूज के पावन अवसर पर संपन्न इस धार्मिक आयोजन में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ नए वाहन का स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने इसे शुभता, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक बताते हुए परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles