रायपुर, 13 जून 2026। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के तनाव के बीच खुद को थोड़ा समय देने और मानसिक शांति की तलाश कर रहे रायपुर वासियों के लिए एक बेहद शानदार खबर है। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के मौके पर राजधानी रायपुर में कुछ ऐसा होने जा रहा है, जो अमूमन बड़े महानगरों या विदेशी वेकेशन डेस्टिनेशंस पर ही देखने को मिलता है। EVORRA RETREAT रायपुर के प्रतिष्ठित मइरा रिसॉर्ट (MAIRA RESORT) में एक बेहद प्रीमियम और लग्ज़री वेलनेस रिट्रीट का आयोजन करने जा रहा है।
यह आयोजन उन लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो रोजमर्रा के बंधे-बंधाए रूटीन और प्रेशर से दूर, प्रकृति की गोद में कुछ पल सुकून के बिताना चाहते हैं।
https://www.instagram.com/p/DZRhELDNfmg
पारंपरिक योग से अलग, एक ‘मुक्त अनुभव’
आमतौर पर योग दिवस के कार्यक्रमों में कड़े नियमों और आसनों का पालन करना होता है, लेकिन EVORRA RETREAT का यह आयोजन पूरी तरह से ‘नो रूटीन, नो प्रेशर’ की थीम पर आधारित है। यहाँ आने वाले मेहमानों को किसी तय ढर्रे पर चलने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वे अपनी मर्जी और सहजता से खुद को रीचार्ज कर सकेंगे।
इस लग्ज़री रिट्रीट के मुख्य आकर्षण
- साउंड हीलिंग (Sound Healing): संगीत और विशेष ध्वनि तरंगों के माध्यम से मन को गहरे ध्यान (Deep Meditation) और शांति की स्थिति में ले जाया जाएगा, जिससे मानसिक तनाव पूरी तरह गायब हो जाएगा।
- आर्ट और क्रिएटिविटी (Art Therapy): रंगों और कला के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी भावनाओं को व्यक्त करने और अपनी रचनात्मकता को फिर से जगाने का अवसर मिलेगा।
- मूवमेंट और फ्लो (Movement & Energy Flow): शरीर की ब्लॉक हो चुकी एनर्जी को खोलने के लिए एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन में लाइट मूवमेंट और स्ट्रेचिंग सेशन्स होंगे।
- गोल्डन-आर मैजिक (Golden-Hour Magic): शाम के ढलते सूरज की खूबसूरत रोशनी (सूर्यास्त) के बीच संगीत और अपनों के साथ जुड़ने का एक बेहद खूबसूरत और जादुई अनुभव।
कार्यक्रम की जरूरी जानकारी:
- दिन और तारीख: 21 जून 2026 (अंतरराष्ट्रीय योग दिवस)
- स्थान: मइरा रिसॉर्ट (MAIRA RESORT), रायपुर
- मुख्य थीम: आर्ट, साउंड हीलिंग, मूवमेंट, कनेक्शन और गोल्डन-आर मैजिक।
अगर आप भी इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खुद को एक लग्ज़री और कभी न भूलने वाला वेलनेस गिफ्ट देना चाहते हैं, तो EVORRA RETREAT का यह आयोजन आपके लिए ही है।