40.6 C
Raipur
Wednesday, June 10, 2026

देशभर की नजरें खान सर केस पर, आज आएगा अहम फैसला

Educationदेशभर की नजरें खान सर केस पर, आज आएगा अहम फैसला

पटना: बिहार की राजधानी पटना के कोचिंग हब में पिछले कुछ दिनों से चल रहा विवाद अब कानूनी और प्रशासनिक रूप से बेहद गर्मा गया है। चर्चित शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर की गिरफ्तारी होगी या उन्हें राहत मिलेगी, इसका फैसला आज (सोमवार) तय हो सकता है। खान सर के वकील आज पटना सिविल कोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) की याचिका दाखिल करेंगे।

  • खान सर के वकील

खान सर के वकील अरविंद कुमार मव्वार ने साफ किया है कि वे कोर्ट में आत्मसमर्पण (Surrender) नहीं करेंगे, बल्कि कानूनी तौर पर अग्रिम जमानत के लिए अपील करेंगे।

  • क्या है पूरा मामला?

बीते मंगलवार को पटना के कोचिंग इलाके में भारी विवाद और फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खान सर के सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर लिया था। गार्डों की गिरफ्तारी और उनके द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर पुलिस ने खान सर (फैसल खान) के खिलाफ भी एफआईआर (FIR) दर्ज की है। इसके बाद से ही पटना पुलिस खान सर की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन वे अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

दूसरी ओर, खान सर के स्टाफ की शिकायत पर पुलिस ने प्रतिद्वंद्वी ‘ज्ञानबिंदु कोचिंग’ के संचालक रोशन आनंद को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अग्रिम जमानत पर नजर: आज पटना सिविल कोर्ट में खान सर के वकील अरविंद कुमार अग्रिम जमानत याचिका दायर करेंगे, जिससे तय होगा कि उन्हें अंतरिम राहत मिलती है या नहीं।

कोचिंग हब में तनाव: पटना के दो बड़े कोचिंग दिग्गजों (खान सर और रोशन सर) के बीच टॉपर्स की खरीद, हॉस्टल विवाद और कोचिंग हब पर कब्जे की अंदरूनी लड़ाई अब खुलकर सामने आ चुकी है।

पुलिस की भूमिका: ज्ञानबिंदु कोचिंग के शिक्षकों के अल्टीमेटम के बाद अब देखना होगा कि पटना पुलिस आज कोर्ट के रुख के बाद क्या कदम उठाती है।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles