26.1 C
Raipur
Tuesday, September 8, 2026

IGKV में BSc कृषि द्वितीय वर्ष की परीक्षा पेपर लीक के आरोप के बाद रद्द, जांच के लिए 5 सदस्यीय समिति गठित

ChhattisgarhIGKV में BSc कृषि द्वितीय वर्ष की परीक्षा पेपर लीक के आरोप के बाद रद्द, जांच के लिए 5 सदस्यीय समिति गठित

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) से जुड़े कॉलेजों में बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की एक परीक्षा कथित पेपर लीक के बाद रद्द कर दी गई है। परीक्षा रद्द होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की शिकायत की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाई गई है। जांच में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रोफेसर और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू

पेपर लीक की शिकायत सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के तहत संबंधित प्रोफेसरों और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। विश्वविद्यालय यह पता लगाने में जुटा है कि परीक्षा का प्रश्नपत्र कथित तौर पर कैसे लीक हुआ और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

परीक्षा रद्द किए जाने के बाद प्रभावित छात्रों के बीच भी चिंता की स्थिति है। छात्र अब विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दोबारा परीक्षा की तारीख और आगे की प्रक्रिया की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल

मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles