रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने मुंबई में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे पुत्र प्रबल प्रताप सिंह तोमर भी उनके साथ मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान जैसे ही वीरेन्द्र सिंह तोमर ने अपना परिचय देते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ से हैं, वैसे ही बागेश्वर धाम सरकार ने मुस्कुराते हुए कहा, “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया।” इसके बाद उन्होंने वीरेन्द्र सिंह तोमर के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और उनकी पीठ थपथपाई।
बागेश्वर धाम सरकार ने उन्हें सनातन धर्म की सेवा में निरंतर कार्य करने का संदेश देते हुए कहा कि वे समाजहित के कार्यों में लगे रहें। साथ ही उन्होंने यह भी आशीर्वाद दिया कि उनके विरोधियों के नकारात्मक प्रयास समाप्त हों और सत्य की विजय हो।
https://www.instagram.com/reel/Da7ENeMsewB
मुलाकात के बाद वीरेन्द्र सिंह तोमर ने इसे अपने जीवन का प्रेरणादायक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि संत के आशीर्वाद से उन्हें समाज, सनातन संस्कृति और जनसेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली है। उनके अनुसार, यह आशीर्वाद उन्हें छत्तीसगढ़ की अस्मिता, सामाजिक न्याय और जनता के हितों के लिए निरंतर कार्य करने की नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि उनका संगठन प्रदेश के किसानों, युवाओं और आम नागरिकों के अधिकारों की आवाज़ उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि संत का आशीर्वाद जनहित के उनके अभियान को और मजबूती देगा।
अंत में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का मान-सम्मान, सनातन संस्कृति और जनता की आवाज़ उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने “जय बागेश्वर धाम सरकार”, “जय क्षत्रिय धर्म”, “जय सीताराम” और “जय छत्तीसगढ़ महतारी” के उद्घोष के साथ अपने संकल्प को दोहराया।
