28.3 C
Raipur
Sunday, July 26, 2026

CG News: भारी बारिश के बीच प्रशासन सख्त, नदी-नालों के पास सेल्फी, रील या फोटो बनाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

ChhattisgarhCG News: भारी बारिश के बीच प्रशासन सख्त, नदी-नालों के पास सेल्फी, रील या फोटो बनाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जिला प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट पर हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसी बीच प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों, डैम, पुल-पुलियों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि खतरनाक स्थानों पर फोटो, सेल्फी, रील या वीडियो बनाने वालों के खिलाफ अब सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पिछले 24 घंटों में हुई रिकॉर्ड बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। लगातार बारिश से नदी-नालों और डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश कर सोशल मीडिया के लिए रील या वीडियो बनाना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है। एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने कहा कि चेतावनी के बावजूद नियम तोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों और युवाओं को नदी-नालों तथा अन्य जोखिम वाले स्थानों पर जाने से रोकें और प्रशासन द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स व चेतावनी बोर्डों का पालन करें।

मौसम विभाग और जिला प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि अगले 48 घंटों तक बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। नदी-नालों, डैम और जलभराव वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें। प्रशासन का कहना है कि बारिश के इस दौर में थोड़ी सी असावधानी भी बड़ा हादसा बन सकती है, इसलिए जारी एडवाइजरी का पालन करें और स्वयं के साथ अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles