26.1 C
Raipur
Tuesday, September 8, 2026

महामाया मंदिर के गेट पर भाजपा से जुड़े दो पक्षों में विवाद, दोनों ने थाने में दी शिकायत

Chhattisgarhमहामाया मंदिर के गेट पर भाजपा से जुड़े दो पक्षों में विवाद, दोनों ने थाने में दी शिकायत

बिलासपुर। रतनपुर स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर के गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्षों के बीच पुराने चोरी के विवाद को लेकर जमकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद दोनों पक्ष रतनपुर थाने पहुंचे और अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई।

शिकायतकर्ता तुषार पटेल ने आरोप लगाया कि पुराने चोरी के मामले को लेकर पूछताछ के दौरान उसे मौके पर बुलाया गया था। वहां उसके साथ मारपीट की गई। शिकायत में मारपीट के दौरान चोट लगने और कपड़े फटने का भी उल्लेख किया गया है।

वहीं, दूसरे पक्ष की रेहाना बेगम ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मौके पर पहुंचने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके बाल पकड़कर उनके साथ मारपीट की।

महामाया मंदिर के गेट के पास हुए इस विवाद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद होता दिखाई दे रहा है।

फिलहाल रतनपुर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक स्थिति और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles