18 C
Raipur
Sunday, October 25, 2026

सिगरेट मांगने को लेकर विवाद, युवक को सड़क पर पटककर पीटा; पत्थर से सिर कुचलने की कोशिश

Chhattisgarhसिगरेट मांगने को लेकर विवाद, युवक को सड़क पर पटककर पीटा; पत्थर से सिर कुचलने की कोशिश

कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के कृष्णा नगर बस्ती में देर रात सिगरेट को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि तीन युवकों ने एक युवक को सड़क पर पटक-पटककर पीटा और पत्थर से उसके सिर पर हमला करने की कोशिश की। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

पान ठेले पर सिगरेट को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, SBS कॉलोनी निवासी राहुल शांडिल्य अपने साथी दक्ष निराला के साथ बाइक से किसी काम के सिलसिले में निकले थे। वापस लौटते समय दोनों कृष्णा नगर बस्ती में देर रात तक खुले पान ठेले पर रुके और सामान लिया।

इसी दौरान तरुण साहू, देवेंद्र सिंह और लाला नामक युवक भी वहां पहुंचे। सिगरेट देने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

सड़क पर पटककर मारपीट, पत्थर से हमला करने की कोशिश

घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में तीन युवक एक युवक के साथ सड़क पर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि युवक को सड़क पर पटक-पटककर पीटा गया। वीडियो में एक युवक द्वारा पत्थर उठाकर उसके सिर पर हमला करने की कोशिश किए जाने की बात भी सामने आई है।

मारपीट की इस घटना में युवक घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के बीच भी हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद जांच शुरू की गई।

दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मानिकपुर सहायता केंद्र अंतर्गत कृष्णा नगर में सिगरेट को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था।

पुलिस के अनुसार, एक पक्ष में राहुल शांडिल्य और दक्ष निराला हैं, जबकि दूसरे पक्ष में तरुण साहू, देवेंद्र सिंह और लाला शामिल हैं। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

MLC रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल परीक्षण कराया है। CSP के मुताबिक, MLC रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस CCTV फुटेज और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles