40.6 C
Raipur
Wednesday, June 10, 2026

डॉ. राज शेखावत का 51वां अवतरण दिवस: ‘धर्म, स्वाभिमान और संगठन को मजबूत करना ही जीवन का संकल्प’

Indiaडॉ. राज शेखावत का 51वां अवतरण दिवस: 'धर्म, स्वाभिमान और संगठन को मजबूत करना ही जीवन का संकल्प'

क्षत्रिय करणी सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत आज अपना 51वां जन्मदिवस (अवतरण दिवस) मना रहे हैं। इस अवसर पर देशभर से समर्थकों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।

जन्मदिवस के मौके पर डॉ. राज शेखावत ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए सभी समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “आज मैं 51 वर्ष का हो रहा हूँ, किन्तु लक्ष्य प्राप्ति मेरा सदैव ध्येय रहा है और आगे भी रहेगा। जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर मैं ईश्वर से उत्तम स्वास्थ्य, ऊर्जा एवं सफलता की कामना करता हूँ।”

उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों और उपलब्धियों में साथ देने वाले कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया। डॉ. शेखावत ने कहा कि लोगों का स्नेह, सहयोग और विश्वास ही उनकी वास्तविक पूंजी है, जिसने हर परिस्थिति में उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

उनकी पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। समर्थकों ने “जय मां करणी” और “जय राजपूताना” के जयघोष के साथ उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। संगठन के पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उन्हें समाज, धर्म और स्वाभिमान की आवाज बताया।

समाज हित, क्षत्रिय एकता और सामाजिक जागरूकता के लिए सक्रिय रहने वाले डॉ. राज शेखावत का 51वां जन्मदिवस उनके समर्थकों के लिए उत्सव का अवसर बन गया है। उनके सम्मान में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles