26.1 C
Raipur
Tuesday, September 8, 2026

महाराष्ट्र में स्कूली बच्चों के खानपान पर FDA सख्त: कैंटीन और परिसरों में जंक फूड की बिक्री पर पूरी तरह रोक

Healthमहाराष्ट्र में स्कूली बच्चों के खानपान पर FDA सख्त: कैंटीन और परिसरों में जंक फूड की बिक्री पर पूरी तरह रोक

मुंबई

महाराष्ट्र में स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य और खानपान को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कड़ा रुख अपनाया है। एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि स्कूल परिसरों में चॉकलेट, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य जंक फूड की बिक्री तुरंत प्रभाव से पूरी तरह बंद की जाए।

वर्ष 2020 के दिशानिर्देशों पर सख्ती

एफडीए के अनुसार, वर्ष 2020 में स्कूली बच्चों के लिए खाद्य सुरक्षा और पोषण को लेकर स्पष्ट गाइडलाइंस लागू की गई थीं। हालांकि, समीक्षा के दौरान पाया गया कि कई स्कूलों में अब तक इन नियमों का प्रभावी ढंग से पालन नहीं किया जा रहा था। प्रशासन ने इस ढिलाई पर नाराजगी जताते हुए सभी स्कूल प्रबंधन को कड़े आदेश जारी किए हैं।

बच्चों की सेहत प्राथमिकता

प्रशासन का कहना है कि बच्चों में कम उम्र में ही ओपेसिटी (मोटापा), दांतों की समस्याएं और अन्य स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों को रोकने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था। एफडीए ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सेहत सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जो भी स्कूल इन नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य स्रोत: India.Com – Hindi

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles