26.1 C
Raipur
Tuesday, September 8, 2026

भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार, बुधवार से पीएम मोदी का तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरा

Worldभारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार, बुधवार से पीएम मोदी का तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से ऑस्ट्रेलिया के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मेलबर्न पहुंचेंगे। यह दौरा ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के निमंत्रण पर आयोजित वार्षिक लीडर्स समिट के तहत हो रहा है, जिसे भारत-ऑस्ट्रेलिया रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी, जिसमें रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश और क्लीन एनर्जी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी दोनों देशों के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ ‘सीईओ फोरम’ में भी हिस्सा लेंगे, जहां आर्थिक सहयोग और निवेश के नए अवसरों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी मेलबर्न में भारतीय प्रवासी समुदाय के एक विशाल कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि यह कार्यक्रम दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और जनसंपर्क संबंधों को और मजबूत करेगा।

रक्षा सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और आर्थिक साझेदारी के दृष्टिकोण से प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा वैश्विक स्तर पर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस यात्रा से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक, आर्थिक और कूटनीतिक संबंधों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles