रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना छत्तीसगढ़ ने अपने संगठनात्मक विस्तार अभियान को आगे बढ़ाते हुए युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। संगठन ने समाजसेवा, युवा जागरूकता और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से ऋषभ सिंह राजपूत को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति के साथ संगठन ने प्रदेश के युवाओं को नेतृत्व से जोड़ने और उन्हें सामाजिक सरोकारों से सक्रिय रूप से जोड़ने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। संगठन का मानना है कि युवा शक्ति किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होती है और उनके नेतृत्व विकास से समाज एवं राष्ट्र दोनों को नई दिशा मिल सकती है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं और समाजजनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि ऋषभ सिंह राजपूत अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए युवाओं को संगठन से जोड़ने और संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
करणी सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के मार्गदर्शन में संगठन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण, राष्ट्रहित और समाज जागरण के विभिन्न अभियानों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संगठन का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक जिले, शहर और गांव तक अपनी पहुंच मजबूत करते हुए समाज को एकजुट करना है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि करणी सेना जागरूक और सक्रिय युवाओं को नेतृत्व में अवसर देकर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन समाज के सम्मान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा युवा वर्ग इसकी सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है।
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह ठाकुर ने नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाना और युवाओं को सकारात्मक सामाजिक नेतृत्व के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि आगामी समय में सदस्यता अभियान, युवा सम्मेलन, सामाजिक संवाद और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
करणी सेना छत्तीसगढ़ ने स्पष्ट किया है कि संगठन समाज के सम्मान, एकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। “धर्मो रक्षति रक्षितः” के मूल मंत्र के साथ संगठन प्रदेशभर में अपने विस्तार और जनसंपर्क अभियान को नई गति देने की दिशा में अग्रसर है।
