28.3 C
Raipur
Sunday, July 26, 2026

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, खैरागढ़ में 10 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

Chhattisgarhछत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, खैरागढ़ में 10 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक और राजनीतिक झटका लगा है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले के ग्राम पंचायत गातापार जंगल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान कांग्रेस से जुड़े 10 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
भाजपा नेताओं ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए इसे संगठन के बढ़ते जनाधार और भाजपा की नीतियों में लोगों के बढ़ते विश्वास का प्रतीक बताया।

सदस्यता कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह तथा प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं केसीजी जिला प्रभारी नलिनीश ठोकने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों नेताओं ने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं को भाजपा का गमछा पहनाकर और तिलक लगाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता को समान सम्मान और संगठन में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। पार्टी की कार्यशैली सामूहिक नेतृत्व, राष्ट्रहित और जनसेवा की भावना पर आधारित है, जिसके कारण संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने की भी सराहना की।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं केसीजी जिला प्रभारी नलिनीश ठोकने ने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार होने से विकास कार्यों में तेजी आई है।
उन्होंने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं और संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाएं।

कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य चम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. विशेसर साहू, टीके चंदेल, दिनेश वर्मा, गोरेलाल वर्मा, टोमेश साहू, संजय यदु, कमलेश भदौरिया, नरोत्तम सिन्हा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles