रायपुर: राजधानी रायपुर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक, एमजी रोड (सिंधी बाजार) स्थित ‘जया ऑटोमोबाइल’ की बिल्डिंग में गुरुवार सुबह एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई है दुकान खुलने के कुछ ही समय बाद, सुबह करीब 10 बजे अचानक बिल्डिंग से धुएं का गुबार और आग की लपटें उठने लगीं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
आग इतनी तेजी से फैली कि उसने देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग की दूसरी और तीसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया ऑटोमोबाइल शोरूम होने के कारण अंदर भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ मौजूद थे, जिसकी वजह से आग ने और भयानक रूप अख्तियार कर लिया
दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही मौदहापारा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और फिलहाल प्रभावित हिस्से में कूलिंग (राहत कार्य) का काम किया जा रहा है राहत की बात यह है कि आग को आस-पास की अन्य दुकानों में फैलने से रोक लिया गया। हालांकि, आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है
रायपुर संभाग में सालभर में 2800 से ज्यादा आगजनी के मामले
इस हादसे के बीच क्षेत्र में आगजनी को लेकर एक बड़ी चिंता भी सामने आई है। एक्सपर्ट्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक:
- अकेले रायपुर शहर में सालभर में 800 से अधिक छोटी-बड़ी आगजनी की घटनाएं दर्ज की जाती हैं
- यदि पूरे रायपुर संभाग (10 जिलों) की बात करें, तो SDRF के आंकड़ों के अनुसार सालभर में 2800 से ज्यादा आगजनी के मामले सामने आ चुके हैं