18 C
Raipur
Sunday, October 25, 2026

परिजनों से नाराज होकर अस्पताल से निकली नवप्रसूता, मेन रोड के पास पेड़ से लटका मिला शव; इलाके में सनसनी

Chhattisgarhपरिजनों से नाराज होकर अस्पताल से निकली नवप्रसूता, मेन रोड के पास पेड़ से लटका मिला शव; इलाके में सनसनी

कोरबा। जिले के छुरीकला क्षेत्र की एक नवप्रसूता महिला का शव मंगलवार दोपहर ग्राम जेंजरा मेन रोड के पास पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान कविता केंवट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रसव के बाद नवजात की तबीयत बिगड़ने और उसे अस्पताल के SNCU/ICU में भर्ती किए जाने के बाद कविता किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज हो गई थी और रात में अस्पताल से बाहर निकल गई थी।

जानकारी के अनुसार कविता को 10 सितंबर को प्रसव के लिए ग्राम जेंजरा स्थित जीवांश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद उसके नवजात बच्चे की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते बच्चे को अस्पताल के SNCU/ICU में रखा गया था।

बताया जा रहा है कि बीती रात किसी बात को लेकर कविता की परिजनों से नाराजगी हुई। इसके बाद वह अचानक अस्पताल से बाहर निकल गई। उसके अस्पताल से जाने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर आसपास के इलाकों में खोजबीन के बावजूद कविता का कोई पता नहीं चल सका।

मेन रोड के पास पेड़ से लटका मिला शव

मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे ग्राम जेंजरा मेन रोड के पास ग्रामीणों की नजर एक पेड़ से लटके शव पर पड़ी। शव की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। इसके बाद सरपंच ने कटघोरा पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं

पुलिस के अनुसार महिला की मौत के पीछे की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही अस्पताल से महिला के बाहर निकलने और उसके बाद हुई घटनाओं से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles