26.1 C
Raipur
Tuesday, September 8, 2026

गिरौदपुरी धाम पहुंचे वीरेंद्र सिंह तोमर, गुरु गद्दी के समक्ष शीश नवाकर लिया आशीर्वाद

Chhattisgarhगिरौदपुरी धाम पहुंचे वीरेंद्र सिंह तोमर, गुरु गद्दी के समक्ष शीश नवाकर लिया आशीर्वाद

रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर का जन्मदिन 14 अगस्त को समर्थकों और संगठन के सदस्यों ने उत्साह के साथ मनाया। जन्मदिन के अवसर पर वीरेंद्र सिंह तोमर ने गिरौदपुरी धाम पहुंचकर गुरु बाबा घासीदास जी के दर्शन किए और गुरु गद्दी के समक्ष शीश नवाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने क्षमा प्रार्थना करते हुए सुख-समृद्धि और बेहतर भविष्य के लिए आशीर्वाद लिया।

वीरेंद्र सिंह तोमर ने रायपुर के कबीर नगर और उरकुरा क्षेत्र स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भी पहुंचकर पूजा-अर्चना की। जन्मदिन समारोह की शुरुआत 13 और 14 अगस्त की मध्यरात्रि से ही हो गई थी। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों से रायपुर पहुंचे क्षत्रिय करणी सेना के सदस्यों और समर्थकों ने आतिशबाजी के बीच केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया।

जन्मदिन की सुबह धार्मिक स्थलों के किए दर्शन

जन्मदिन की सुबह वीरेंद्र सिंह तोमर ने सबसे पहले अपने घर में स्थापित राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा की। इसके बाद उन्होंने अपनी माता सुशीला देवी तोमर से आशीर्वाद लिया। बाद में उनका काफिला गिरौदपुरी धाम के लिए रवाना हुआ। रास्ते में कई स्थानों पर समर्थकों ने उनका स्वागत करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

गिरौदपुरी धाम पहुंचने के बाद उन्होंने अपने साथियों के साथ गुरु बाबा घासीदास जी की पूजा-अर्चना की। गुरु गद्दी के सामने माथा टेककर उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया।

कबीर नगर में हुआ सुंदरकांड पाठ

रायपुर के कबीर नगर फेस-4 में समर्थकों और क्षत्रिय करणी सेना के सदस्यों द्वारा हनुमान जी महाराज के सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। वीरेंद्र सिंह तोमर भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आयोजन में मौजूद लोगों से मुलाकात की।

इसके बाद शुक्रवार रात करीब 11 बजे वीरेंद्र सिंह तोमर का काफिला उरकुरा बस्ती पहुंचा। यहां समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उरकुरा निवासी सुनील सानिया के साथ वीरेंद्र सिंह तोमर ने भी केक काटकर जन्मदिन की खुशी साझा की।

होटल में भी हुआ सरप्राइज सेलिब्रेशन

रात में भोजन के लिए तोमर परिवार जब वीआईपी रोड स्थित एक होटल पहुंचा, तो होटल के कर्मचारियों ने भी उन्हें सरप्राइज दिया। होटल स्टाफ ने केक कटिंग कराकर वीरेंद्र सिंह तोमर और उनके परिजनों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

वहीं, भाटागांव स्थित साईंविला में देर रात तक समर्थकों और शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने उन्हें फूल, बुके और पौधे भेंट कर शुभकामनाएं दीं और केक काटकर जन्मदिन मनाया।

जशपुर में पौधरोपण और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था

वीरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन के अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना की जशपुर इकाई ने भी सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए। संगठन के सदस्यों ने पौधरोपण करने के साथ पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की।

जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में सर्किट हाउस गार्डन में पौधरोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में महामंत्री राजकुमार सिंह, अभय सिंह, प्रवक्ता परमहंस सिंह, वरिष्ठ सचिव पवन सिंह, जिला सचिव हीरा सिंह, पन्नालाल सिंह, उपाध्यक्ष विपिन सिंह, रेवत नायडू, लखन लाल सिंह, सूरज सिंह, सह सचिव संदीप सिंह, रामानंद सिंह, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष संकेत सिंह, महामंत्री आशुतोष, सचिव प्रशिक्षित नाथ शाहदेव, मीडिया प्रभारी दीपेश सिंह, मुकेश, हेमंत सिंह सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश में हुआ था जन्म

वीरेंद्र सिंह तोमर का जन्म 14 अगस्त 1981 को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की कागा तहसील के ग्राम टेसाही में किसान स्वर्गीय ओमप्रकाश तोमर और सुशीला तोमर के परिवार में हुआ था। करीब नौ वर्ष की उम्र में उनका परिवार छत्तीसगढ़ आ गया और वर्ष 1990 से छत्तीसगढ़ को ही अपनी कर्मभूमि बनाया। उनकी शिक्षा-दीक्षा भी छत्तीसगढ़ में ही हुई।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles