18 C
Raipur
Sunday, October 25, 2026

शक्ति उपासना से आत्मबल और दशहरे से सत्य की सीख,प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने दी पर्व की शुभकामनाएं

Chhattisgarhशक्ति उपासना से आत्मबल और दशहरे से सत्य की सीख,प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने दी पर्व की शुभकामनाएं

रायपुर। शारदीय नवरात्रि और विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि के साथ देश एवं विश्व के कल्याण की प्रार्थना की।

वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति में शक्ति और भक्ति का प्रतीक है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना के माध्यम से श्रद्धालु अपने भीतर सकारात्मक ऊर्जा और आत्मबल का संचार करते हैं। यह पर्व हमें कठिन परिस्थितियों में भी साहस और संयम के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

विजयादशमी के महत्व पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की रावण पर विजय सत्य, धर्म और न्याय की जीत का प्रतीक है। रावण के पास शक्ति और वैभव की कमी नहीं थी, लेकिन उसका अहंकार और अधर्म उसके पतन का कारण बना। इसलिए दशहरा हमें यह संदेश देता है कि जीवन में कितनी भी शक्ति या सफलता क्यों न हो, अहंकार से हमेशा दूर रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि रावण दहन के साथ हमें अपने भीतर मौजूद क्रोध, अहंकार, द्वेष और नकारात्मक सोच को भी खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए। जब व्यक्ति अपने आचरण में प्रेम, संयम और सद्भाव को अपनाता है, तभी पर्व का वास्तविक संदेश समाज तक पहुंचता है।

तोमर ने प्रदेशवासियों से नवरात्रि और विजयादशमी का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा से हर परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे और समाज में शांति एवं एकता मजबूत हो।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles