28.1 C
Raipur
Monday, September 28, 2026

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत आज लेंगे कई अहम बैठकें, संगठन को लेकर होगा मंथन

Chhattisgarhप्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत आज लेंगे कई अहम बैठकें, संगठन को लेकर होगा मंथन

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और सांसद सुखदेव भगत के रायपुर दौरे का आज दूसरा दिन है। उनके प्रवास के दौरान प्रदेश कांग्रेस संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बैठकों का दौर जारी रहेगा। 28 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कनेक्ट सेंटर, फ्रंटल संगठनों और अनुशासन समिति के साथ बैठकें प्रस्तावित हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक होगी। इसके बाद सुबह 11:30 बजे कनेक्ट सेंटर की टीम के साथ चर्चा प्रस्तावित है। इन बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है।

इसके बाद दोपहर में सुखदेव भगत कांग्रेस के विरोध मार्च में शामिल होंगे। शाम 4 बजे फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठक होगी। इसके बाद शाम 5 बजे अनुशासन समिति के साथ बैठक प्रस्तावित है। कार्यक्रम पूरा होने के बाद उनके रायपुर से रवाना होने का कार्यक्रम है।

सुखदेव भगत का छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद यह राज्य का पहला दौरा है। उनके दौरे में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, विधायकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद का कार्यक्रम रखा गया है। इससे पहले 27 सितंबर को उन्होंने राजनीतिक मामलों की समिति और कांग्रेस विधायक दल के साथ भी बैठक की थी।

इन बैठकों में प्रदेश संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और अलग-अलग स्तर पर पार्टी के कामकाज से जुड़े विषयों पर चर्चा की जा रही है। प्रदेश प्रभारी के दौरे को संगठनात्मक स्तर पर फीडबैक लेने और पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ समन्वय बढ़ाने के कार्यक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles