26.1 C
Raipur
Tuesday, September 8, 2026

Crime News: युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग ने थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

ChhattisgarhCrime News: युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग ने थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के कंडेल गांव में युवक की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद के दौरान एक नाबालिग ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। गले में गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद कथित नाबालिग आरोपी अर्जुनी थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह, विवाद की परिस्थितियों और पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

खाना खाने के बाद टहलने निकला था युवक

परिजनों के मुताबिक, युवक रात में खाना खाने के बाद घर से गोठान मैदान की ओर टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान उसका विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी गर्दन पर गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई।

आरोपी की उम्र और कद को लेकर परिजनों को संदेह

मामले में मृतक के परिजनों ने आरोपी की उम्र और कद को लेकर सवाल उठाए हैं। परिजनों का कहना है कि जिस व्यक्ति को आरोपी बताया जा रहा है, उसकी उम्र और कद को लेकर उन्हें संदेह है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने की मांग की है।

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

अर्जुनी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles