19.8 C
Raipur
Sunday, November 22, 2026

छठ पूजा पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने दी बधाई, छठी मैया से की सबकी खुशहाली की कामना

Chhattisgarhछठ पूजा पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने दी बधाई, छठी मैया से की सबकी खुशहाली की कामना

रायपुर। छठ महापर्व के पावन अवसर पर करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने समस्त देशवासियों और प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान सूर्यदेव और छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की।

वीरेंद्र सिंह तोमर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति में छठ महापर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व हमारी आस्था, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। छठ पूजा हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने और पारिवारिक मूल्यों को सहेजने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोक संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे पर्व समाज को अपनी संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं से जोड़े रखते हैं तथा नई पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित कराते हैं।

तोमर ने सभी श्रद्धालुओं और व्रतधारियों को छठ महापर्व की बधाई देते हुए कामना की कि भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे और हर परिवार में सुख, शांति एवं खुशहाली का वास हो।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles