20.1 C
Raipur
Saturday, November 21, 2026

‘हम आपको भूले नहीं हैं… संदेश के साथ नकटी गांव के परिवारों के बीच पहुंची करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर, बांटी दीपावली की खुशियां करणी सेना की पहल की हुई सराहना

Chhattisgarh'हम आपको भूले नहीं हैं… संदेश के साथ नकटी गांव के परिवारों के बीच पहुंची करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर, बांटी दीपावली की खुशियां करणी सेना...

रायपुर। दीपावली का त्योहार अपनों के साथ खुशियां बांटने का पर्व है, लेकिन इसकी असली खूबसूरती तब दिखाई देती है, जब हम उन लोगों के बीच भी खुशियां लेकर पहुंचते हैं, जो मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इसी भावना के साथ राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर अपनी टीम और मित्रों के साथ नकटी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के साथ दीपावली मनाई और उनके बीच खुशियां साझा कीं।

नकटी गांव पहुंचकर वीरेंद्र सिंह तोमर ने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने परिवारों के साथ समय बिताया और बच्चों से बातचीत कर उन्हें त्योहार की खुशियों में शामिल किया। इस मौके पर उन्होंने भावुक संदेश देते हुए कहा, “एक दीप नकटी गांव के नाम। हम आपको भूले नहीं हैं… हम आज भी आपके साथ हैं।” उनका यह संदेश प्रभावित परिवारों के प्रति सहयोग और संवेदना की भावना को दर्शाता है।

साड़ी, टी-शर्ट, मिठाइयां और पटाखे बांटकर मनाई दीपावली

कार्यक्रम के दौरान करणी सेना की ओर से महिलाओं को साड़ियां, बच्चों को टी-शर्ट और ग्रामीणों को मिठाइयां एवं पटाखे वितरित किए गए। उपहार मिलने से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं और बुजुर्गों ने भी इस पहल पर खुशी जाहिर की। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दीपावली का त्योहार मनाया।

मिलनसार स्वभाव और सेवा भावना की लोगों ने की सराहना

इस आयोजन के दौरान वीरेंद्र सिंह तोमर का सहज और मिलनसार व्यवहार भी लोगों के बीच चर्चा में रहा। ग्रामीणों और उपस्थित लोगों ने उनके सरल स्वभाव, आत्मीयता और जरूरतमंद परिवारों के प्रति अपनापन दिखाने की सराहना की। लोगों का कहना था कि किसी के घर जाकर उसका हाल जानना और उसके साथ त्योहार मनाना अपने आप में एक अच्छी पहल है।

लोगों ने कहा कि दीपावली पर बच्चों को उपहार देना और प्रभावित परिवारों के बीच खुशियां बांटना सराहनीय कार्य है। बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान इस आयोजन की सबसे खास बात रही।

जरूरतमंद परिवारों के साथ त्योहार मनाकर दिया इंसानियत का संदेश

वीरेंद्र सिंह तोमर और करणी सेना की टीम की इस पहल ने त्योहारों के सामाजिक महत्व को सामने रखा। यह आयोजन सिर्फ उपहार बांटने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन परिवारों के साथ खड़े होने का संदेश भी बना, जिन्होंने बारिश के कारण कठिन परिस्थितियों का सामना किया।

नकटी गांव में मनाई गई इस दीपावली ने यह संदेश दिया कि खुशियां बांटने के लिए बड़े आयोजन या दिखावे की जरूरत नहीं होती। किसी जरूरतमंद के बीच पहुंचकर उसका हाल जानना, उसे सम्मान देना और उसके चेहरे पर मुस्कान लाना ही त्योहार की सबसे खूबसूरत भावना है।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles